ये तो तूफान तेज़ आया है,
बस्तियों को यूं उखाड़ गया।
एक तूफाँ मेरे भीतर भी था,
जो मुझको अंदर से उजाड़ गया।।
Showing posts with label आदित्य_अवस्थी. Show all posts
Showing posts with label आदित्य_अवस्थी. Show all posts
Friday, 6 April 2018
तूफ़ान
Friday, 12 May 2017
होता है क्या अब भी.....
होता है क्या अब भी,
तेरा बादलों को देखकर खुश हो जाना,
बारिश की पहली बूँद के साथ ही
तेरा दौड़कर बाहर आना..
कभी मुस्कुराना, कभी शर्माना ,
कभी बेवज़ह नाराज हो जाना..
दूर जाने पर घबराना,
पास आने पर गले लगाना..
होता है क्या अब भी,
तेरा बादलों को देखकर खुश हो जाना..??
Sunday, 13 November 2016
किरदाऱ
हर शख्स यहाँ अन्जान है,
सबको आजमाना पड़ता है..
चाहो या न चाहो पर,
किरदार निभाना पड़ता है..||
चेहरे छुपाये फिरते हैं,
नकाब हटाना पड़ता है..
पूरी दुनिया रंगमंच है,
किरदार निभाना पड़ता है..|
कुछ मुस्कुराते फिरते हैं,
कुछ को रुलाना पड़ता है..
हर भाव है बिकता यहाँ
किरदार निभाना पड़ता है..||
किरदार निभाना पड़ता है..||
(आदित्य कुमार अवस्थी)
Labels:
आदित्य_अवस्थी,
कविता,
किरदार,
लेख,
हिन्दी कविता,
हिन्दोस्तान
Subscribe to:
Posts (Atom)