Showing posts with label जिन्दगी कविता. Show all posts
Showing posts with label जिन्दगी कविता. Show all posts

Thursday, 12 April 2018

जाग जाओ

उठ जाओ जाग जाओ,
अंदर की ज्वाला को भड़काओ।
अब कब तक बनोगे मूक दर्शक ,
नही सुनी अब भी वो आवाज कर्कश?
कब तक का करोगे अब तुम इंतजार,
क्या नही है ये तुम्हारी आत्मा पर वार?
वो जिंदगी जो लूट ली हैवानियत से,
शान्त रहकर कैसे सामना करोगे अपने ईश्वर-अल्लाह से??

#Unnao_Rape_Case
#Inhuman

Saturday, 18 February 2017

मेरी दुनिया

ख्वाहिशें बहुत हैं दिले नादां में मगर..
उम्मीदों से भरा गुलिस्तां भी बाकी है|
सफऱ लम्बा उलझनों भरा है मगर..
मेरे ख्वाबों की उड़ान अभी बाकी है|

दौर ए कठिनाई भी गुज़र जायेगा..
खुशनुमां वक्त से मुलाकात होगी|
हथेलियों में मेरा भी आसमां होगा..
मेरी सुबह की भी हसीन शाम होगी||

हथेलियों में मेरा भी आसमां होगा..
मेरी सुबह की भी हसीन शाम होगी||


(आदी)