Showing posts with label FEELINGS. Show all posts
Showing posts with label FEELINGS. Show all posts

Thursday, 21 April 2016

ख्वाब

कई बार वो मुझतक पहुँची ख्वाबो की तरह,
महसूस किया आँधी में जलते चिरागो की तरह |
तड़पती है रूह जैसे मिलने को शरीर से,
सोचा उसे मैनें उन इरादों की तरह |

नही चाहता था जागना जब सपनो मे तुम थी,
मदहोश खुशबू की तरह करीब तुम थी |
पर अचानक नीद खुली और तब जाना,
सच नही वह सिर्फ प्रतिविम्ब थी |

आज फिर जागा तो मैं रोज की तरह,
पर नही टूटा था ख्वाब हर रोज की तरह |
सामने उसे हकीकत मे पाया,
जाना प्यासे की तड़प को पानी की खोज की तरह |

आज भी शब्दों को अन्दर ही राख कर दिया,
सारी दिल की आग को भाप कर दिया |
नही सुना पाया तुम्हे दास्तान ए दिल,
और अहसासों को भी अपने सुपुर्द ए खाक कर दिया |

#आदी#
(आदित्य कुमार अवस्थी)